शनिवार, 27 मई 2017

शिव जी बोलो तो सही आंखें खोलो तो सही || Shiv Ji Bolo To Sahi || Shiv Stuti || Shiv Bhajan || Shiv Keertan

शिव जी बोलो तो सही आंखें खोलो तो सही || Shiv Ji Bolo To Sahi || Shiv Stuti || Shiv Bhajan || Shiv Keertan

शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
गंगा बन जाउंगी
गंगा बन जाउंगी 
जटा में रम जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
चन्दा बन जाउंगी
चन्दा बन जाउंगी 
मस्तक में रम जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
बिच्छू बन जाउंगी
बिच्छू बन जाउंगी 
कानों से लग जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
सर्प बन जाउंगी
सर्प बन जाउंगी 
गले से लग जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
बाघाम्बर बन जाउंगी
बाघाम्बर बन जाउंगी 
अंगों से लग जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
डमरू बन जाउंगी
डमरू बन जाउंगी 
हाथों से लग जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में दासी 
कब से खड़ी
आप नहीं बोलेंगे तो मैं 
त्रिशूल बन जाउंगी
त्रिशूल बन जाउंगी 
हाथों से लग जाउंगी
शिव जी बोलो तो सही 
आंखें खोलो तो सही
आपकी शरण में 
दासी कब से खड़ी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कभी राम बनके कभी श्याम बनके| Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English

कभी राम बनके कभी श्याम बनके | Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English ** कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना  ** तुम राम...