शनिवार, 16 दिसंबर 2017

अरे मन क्‍यों यहॉं भूला || Are Man Kyon Yahan Bhula || Bhajan Lyrics in Hindi | कीर्तन | Keertan |

अरे मन क्‍यों यहॉं भूला || Are Man Kyon Yahan Bhula || Bhajan Lyrics in Hindi


(तर्ज – सजन रे झूठ मत बोलो)

अरे मन क्‍यों यहॉं भूला
तुझे सब छोड़ जाना है।
ये हाथी और घोड़ा सब
ये झूठा कारखाना है।।
*****
अरे मन क्‍यों यहॉं भूला
तुझे सब छोड़ जाना है।
ये जोड़ा जोड़ कर अब तक
यहीं सब छूट जायेगा।
*****
न कौड़ी साथ जायेगी
छूटे यहाँ ही खजाना है।।
अरे मन क्‍यों यहॉं भूला
तुझे सब छोड़ जाना है।
*****
ये भाई औ भतीजे सब
ये परिवार बेटे और बेटी।
ये सब झूठे ही रिश्‍ते हैं
और झूठा हित जनाना है।।
*****
अरे मन क्‍यों यहॉं भूला
तुझे सब छोड़ जाना है।
तू अब भी चेत जा मूरख 
भगवन नाम को जप ले।
*****
उसी से प्‍यार कर सच्‍चा
उसी से पार जाना है।।
अरे मन क्‍यों यहॉं भूला
तुझे सब छोड़ जाना है।
*****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कभी राम बनके कभी श्याम बनके| Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English

कभी राम बनके कभी श्याम बनके | Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English ** कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना  ** तुम राम...