गुरुवार, 9 नवंबर 2023

जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम | Jag Me Sundar Hai Do Naam Chahe Krishna Kaho Ya Ram | Lyrics in Hindi

जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम | Jag Me Sundar Hai Do Naam Chahe Krishna Kaho Ya Ram | Lyrics in Hindi 


जग में सुन्दर है दो नाम, 
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम, 
बोलो श्याम श्याम श्याम
*****
माखन ब्रज में एक चुरावे, 
एक बेर के खावे
प्रेम भाव से भरे अनोखे, 
दोनों के है काम
चाहे कृष्‍ण कहो या राम 
*****
जग में सुन्दर है दो नाम, 
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम, 
बोलो श्याम श्याम श्याम
*****
एक कंस पापी को मारे, 
एक दुष्ट रावण संहारे
दोनों दीन के दुःख हरत है, 
दोनों बल के धाम
चाहे कृष्‍ण कहो या राम 
*****
जग में सुन्दर है दो नाम, 
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम, 
बोलो श्याम श्याम श्याम
*****
एक ह्रदय में प्रेम बढावे, 
एक ताप संताप मिटावे
दोनों सुख के सागर है, 
और दोनों पूरण काम
चाहे कृष्‍ण कहो या राम 
*****
जग में सुन्दर है दो नाम, 
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम, 
बोलो श्याम श्याम श्याम
*****
एक राधिका के संग राजे, 
एक जानकी संग बिराजे
चाहे सीता राम कहो , 
या बोलो राधे श्‍याम 
चाहे कृष्‍ण कहो या राम 
*****
जग में सुन्दर है दो नाम, 
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम, 
बोलो श्याम श्याम श्याम
*****

आप आए नहीं और सुबह हो गयी | Aap Aaye Nahi Aur Subah Ho Gayi | Bhajan Lyrics In Hindi

आप आए नहीं और सुबह हो गयी | Aap Aaye Nahi Aur Subah Ho Gayi | Bhajan Lyrics In Hindi



आप आए नहीं 
और सुबह हो गयी 
मेरी पूजा की थाली 
धरी रह गयी
भोग रखा रहा 
फूल मुरझा गए
आरती भी धरी की 
धरी रह गयी 
*****
हमसे रूठे हो क्यों 
आप आते नहीं
मेरा अपराध क्या 
है बताते नहीं 
रोते रोते मेरी 
सांसे रुकने लगी
क्या बुलाने में मेरी 
कमी रह गयी
आप आए नहीं 
और सुबह हो गयी
मेरी पूजा की थाली 
धरी रह गयी
आप आए नहीं 
और सुबह हो गयी
*****
ज्ञान भी हो गया 
ध्यान भी हो गया
फिर भी दर्शन की आशा 
धरी रह गयी
इतना होते हुए 
मै समझ ना सकी
कौनसी भावना में 
कमी रह गयी
आप आए नहीं 
और सुबह हो गयी
*****
आप आए नहीं 
और सुबह हो गयी
मेरी पूजा की थाली 
धरी रह गयी
भोग रखा रहा 
फूल मुरझा गए
आरती भी धरी 
की धरी रह गयी
*****

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए | Kishori Kuchh Aisa Intajam Ho Jaye | Radha Krishna Bhajan Lyrics In Hindi

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए | Kishori Kuchh Aisa Intajam Ho Jaye | Radha Krishna Bhajan Lyrics In Hindi


किशोरी कुछ ऐसा 
इंतजाम हो जाए।
जुबा पे राधा राधा राधा 
नाम हो जाए॥
*****
जब गिरते हुए मैंने 
तेरे नाम लिया है।
तो गिरने ना दिया तूने, 
मुझे थाम लिया है॥
*****
तुम अपने भक्तो पे कृपा करती हो, श्री राधे।
उनको अपने चरणों में जगह देती  हो श्री राधे।
तुम्हारे चरणों में मेरा 
मुकाम हो जाए॥
*****
मांगने वाले खाली ना लौटे, 
कितनी मिली खैरात ना पूछो।
उनकी कृपा तो उनकी कृपा है, 
उनकी कृपा की बात ना पूछो॥
*****
ब्रज की रज में लोट कर, 
यमुना जल कर पान।
श्री राधा राधा रटते, 
या तन सों निकले प्राण॥
*****
गर तुम ना करोगी तो 
कृपा कौन करेगा।
गर तुम ना सुनोगी तो 
मेरी कौन सुनेगा॥
*****
डोलत फिरत मुख बोलत मैं राधे राधे, 
और जग जालन  के ख्यालन से हट रे।
जागत, सोवत, पग जोवत में राधे राधे, 
रट राधे राधे त्याग उरते कपट रे॥
*****
लाल बलबीर धर धीर रट राधे राधे, 
हरे कोटि बाधे रट राधे झटपट रे।
ऐ रे मन मेरे तू छोड़ के झमेले सब, 
रट राधे रट राधे राधे रट रे॥
*****
श्री राधे इतनी कृपा तुम्हारी 
हम पे हो जाए।
किसी का नाम लूँ जुबा पे 
तुम्हारा नाम आये॥
*****
वो दिन भी आये तेरे वृन्दावन आयें हम, 
तुम्हारे चरणों में अपने सर को झुकाएं हम।
ब्रज गलिओं में झूमे नाचे गायें हम, 
मेरी सारी उम्र वृन्दावन में तमाम हो जाए॥
*****
वृन्दावन के वृक्ष को, 
मर्म ना जाने कोई।
डार डार और पात पात में, 
श्री श्री राधे राधे होए॥
*****
अरमान मेरे दिल का मिटा क्यूँ नहीं देती, 
सरकार वृन्दावन में बुला क्यूँ नहीं लेती।
दीदार भी होता रहे हर वक्त बार बार, 
चरणों में अपने हमको बिठा क्यूँ नहीं लेती॥
*****
श्री वृन्दावन वास मिले, 
अब यही हमारी आशा है।
यमुना तट छाव कुंजन की 
जहाँ रसिकों का वासा है॥
*****
सेवा कुञ्ज मनोहर निधि वन, 
जहाँ इक रस बारो मासा है।
ललिता किशोर अब यह दिल बस, 
उस युगल रूप का प्यासा है॥
*****
मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी 
तेरे चरनन में।
किशोरी तेरे चरनन में, 
श्री राधे तेरे चरनन में॥
*****
ब्रिज वृन्दावन की महारानी, 
मुक्ति भी यहाँ भारती पानी।
तेरे चन पड़े चारो धाम, 
किशोरी तेरे चरनन में॥
*****
करो कृपा की कोर श्री राधे, 
दीन जजन की ओर श्री राधे।
मेरी विनती है आठो याम, 
किशोरी तेरे चरनन में॥
*****
बांके ठाकुर की ठकुरानी, 
वृन्दावन जिन की रजधानी।
तेरे चरण दबवात श्याम, 
किशोरी तेरे चरनन में॥
*****
मुझे बनो लो अपनी दासी, 
चाहत नित ही महल खवासी।
मुझे और ना जग से काम, 
किशोरी तेरे चरण में ॥
*****
किशोरी इस से बड कर 
आरजू -ए-दिल नहीं कोई।
तुम्हारा नाम है बस दूसरा 
साहिल नहीं कोई।
तुम्हारी याद में मेरी 
सुबहो श्याम हो जाए॥
*****
यह तो बता दो बरसाने वाली 
मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।
तेरी दया पर यह जीवन है मेरा, 
मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा॥
*****
ना पूछो किये मैंने अपराध क्या क्या, 
कही यह जमीन आसमा हिल ना जाये।
जब तक श्री राधा रानी शमा ना करोगी, 
मैं कैसे तुम्हारे चरण छोड़ दूंगा॥
*****
बहुत ठोकरे खा चूका ज़िन्दगी में, 
तमन्ना तुम्हारे दीदार की है।
जब तक श्री राधा रानी दर्शा ना दोगी, 
मैं कैसे तुम्हारा भजन छोड़ दूंगा॥
*****
तारो ना तारो मर्जी तुम्हारी, 
लेकिन मेरी आखरी बात सुन लो।
मुझ को श्री राधा रानी जो दर से हटाया, 
तुम्हारे ही दर पे मैं दम तोड़ दूंगा॥
*****
मरना हो तो मैं मरू, 
श्री राधे के द्वार,
कभी तो लाडली पूछेगी, 
यह कौन पदीओ दरबार॥
*****
आते बोलो, राधे राधे, 
जाते बोलो, राधे राधे।
उठते बोलो, राधे राधे, 
सोते बोलो, राधे राधे।
*****

बुधवार, 8 नवंबर 2023

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम | Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam | Krishna Bhajan Lyrics In Hindi

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम | Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam | Krishna Bhajan Lyrics In Hindi


श्याम तेरी बंसी 
पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को 
यूँ ही बदनाम
साँवरे की बंसी को 
बजने से काम
राधा का भी श्याम 
वोतो मीरा का भी श्याम
*****
जमुना की लहरें 
बंसीबट की छैयां
किसका नहीं है 
कहो कृष्ण कन्हैया
श्याम का दीवाना तो 
सारा बृज धाम
लोग करें मीरा को 
यूँ ही बदनाम
*****
श्याम तेरी बंसी 
पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को 
यूँ ही बदनाम
*****
कौन जाने बाँसुरिया 
किसको बुलाए
जिसके मन भाए 
वो उसी के गुण गाए
कौन नहीं बंसी की 
धुन का गुलाम
लोग करें मीरा को 
यूँ ही बदनाम
*****
श्याम तेरी बंसी 
पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को 
यूँ ही बदनाम
*****
श्याम तेरी बंसी 
पुकारे राधा नाम
लोग करें मीरा को 
यूँ ही बदनाम
*****

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले | Itna To Karna Swami Jab Pran Tan Se Nikle | Bhajan Lyrics In Hindi

इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले | Itna To Karna Swami Jab Pran Tan Se Nikle | Bhajan Lyrics In Hindi 


इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
गोविन्द नाम लेकर, 
फिर प्राण तन से निकले
*****
श्री गंगा जी का तट हो,
यमुना का वंशीवट हो
मेरा सांवरा निकट हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
पीताम्बरी कसी हो
छवि मन में यह बसी हो
होठों पे कुछ हसी हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
श्री वृन्दावन का स्थल हो
मेरे मुख में तुलसी दल हो
विष्णु चरण का जल हो
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
जब कंठ प्राण आवे
कोई रोग ना सतावे
यम दर्शना दिखावे
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
उस वक़्त जल्दी आना
नहीं श्याम भूल जाना
राधा को साथ लाना
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
सुधि होवे नाही तन की
तैयारी हो गमन की
लकड़ी हो ब्रज के वन की
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
एक भक्त की है अर्जी
खुदगर्ज की है गरजी
आगे तुम्हारी मर्जी
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
*****
ये नेक सी अरज है
मानो तो क्या हरज है
कुछ आप का फरज है
जब प्राण तन से निकले
इतना तो करना स्वामी 
जब प्राण तन से निकले
गोविन्द नाम लेकर, 
फिर प्राण तन से निकले
*****

कभी राम बनके कभी श्याम बनके| Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English

कभी राम बनके कभी श्याम बनके | Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English ** कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना  ** तुम राम...