बुधवार, 8 नवंबर 2023

मोहे आन मिलो श्याम बहुत दिन बीत गए | Mohe Aan Milo Shyam Bahut Din Beet Gaye | Bhajan Lyrics In Hindi

मोहे आन मिलो श्याम बहुत दिन बीत गए | Mohe Aan Milo Shyam Bahut Din Beet Gaye | Bhajan Lyrics In Hindi 


मोहे आन मिलो श्याम, 
बहुत दिन बीत गए।
बहुत दिन बीत गए, 
बहुत युग बीत गए ॥
*****
राह तकत के हारी अँखिआ, 
फिर भी आस लगाए यह अँखिआ ।
अब आई जीवन की श्याम, 
बहुत दिन बीत गए ॥
*****
राधा की अँखियन के तारे,
मन हर मोहन नन्द दुलारे,
मेरे मन में बस जाओ श्याम, 
बहुत दिन बीत गए ॥
*****
ओ चित्त चोर मुरलिया बजा दे, 
तन मन की सुध बुध बिसरा दे ।
तुम भक्तो के हो सुखधाम, 
बहुत दिन बीत गए ॥
*****
नरसी की थी हुंडी तारी, 
मुझको केवल आस तिहारी ।
तुम मीरा के गिरिधर श्याम, 
बहुत दिन बीत गए ॥
*****
तू दाता मैं तेरा भिखारी, 
इष्टदेव तू मैं तेरा पुजारी ।
अब अनंत विकल भए प्राण, 
बहुत दिन बीत गए ॥
*****
राधा की अखियन की तारे, 
मेरे भी बन जाओ सहारे।
ओ भक्तो के भगवान्, 
बहुत दिन बीत गए॥
*****
मुरली वाले मुरली बजा जा, 
सोए हुए मेरे भाग्य जगा जा।
ओ मीरा के भगवान्, 
बहुत दिन बीत गए॥
*****
मन मंदिर में रास रचा जा, 
रूप सांवला दरश दिखा जा।
जीवन की हो गयी श्याम, 
बहुत दिन बीत गए॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कभी राम बनके कभी श्याम बनके| Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English

कभी राम बनके कभी श्याम बनके | Shri Ram Bhajan Lyrics in Hindi and English ** कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी चले आना  ** तुम राम...