सोमवार, 1 जनवरी 2024

लेके गौराजी को साथ | Leke Gaura Ji ko Sath | Filmi Dhun Par Bhajan Lyrics in Hindi

लेके गौराजी को साथ | Leke Gaura Ji ko Sath | Filmi Dhun Par Bhajan Lyrics in Hindi


तर्ज - लेके पहला पहला प्‍यार 
**
लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
देखो भूतनाथ सरकार
होकर नंदी पे सवार
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
**
नंदी पे सवार होके डमरू बजाते
चले आ रहे हैं भोले हरि गुण गाते
पहने नर मुंडो की माल
ओढ़े तन बाघम्बर छाल
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
**
लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
लेके गौराजी को साथ
**
हाथ मे त्रिशूल लिए भोले हमारे
झोली गले मे डाले गोकुल पधारे
पहुंचे नंद जी के द्वार 
शिवजी बोले बारम्बार
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
**
लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
लेके गौराजी को साथ
**
कहाँ है यशोदा मैया कृष्ण कन्हैया
दरश करादे रानी लेऊँ मैं बलाइयाँ
सुनकर नारायण अवतार
आया हूँ मैं तेरे द्वार
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
**
लेके गौराजी को साथ
भोले भाले भोलेनाथ
काशी नगरी से आये हैं शिव शंकर
लेके गौराजी को साथ
*****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भोजपुरी सोहर गीत : बोल और भावार्थ | ननद-भौजाई के रिश्ते, ससुराल के ताने और लोकसंस्कृति के रंग | Sohar Geet: Nanad-Bhaujai Bhojpuri Lokgeet ka Bhavarth aur Mahatva

भोजपुरी सोहर गीत : बोल और भावार्थ | ननद-भौजाई के रिश्ते, ससुराल के ताने और लोकसंस्कृति के रंग | Sohar Geet : Nanad-Bhaujai Bhojpuri Lokgeet ...