बुधवार, 20 दिसंबर 2023

घर में पधारो गजाननजी | Ghar Me Padharo Gajanan Ji | Ganesh Ji Bhajan Lyrics in Hindi

घर में पधारो गजाननजी | Ghar Me Padharo Gajanan Ji | Ganesh Ji Bhajan Lyrics in Hindi

संक्षिप्‍त जानकारी - भगवान श्रीगणेश जी को गजानन के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश देवो के देव भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र हैं। भगवान गणेश की पत्नी का नाम रिद्धि और सिद्धि है। भगवन गणेश का नाम हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले लिया जाता है। शिवपुराण अनुसार भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति भगवान गणेशजी का जन्म हुआ था। अपने माता-पिता की परिक्रमा लगाने के कारण शिव-पार्वती ने उन्हें विश्‍व में सर्वप्रथम पूजे जाने का वरदान दिया था। तभी से ही भारत में गणेश पूजा-आराधना का प्रचलन है। भगवान गणेशजी का मस्तक या सिर कटने के पूर्व उनका नाम विनायक था। परंतु जब उनका मस्तक काटा गया और फिर उसे पर हाथी का मस्तक लगाया गया तो सभी उन्हें गजानन कहने लगे। फिर जब उन्हें गणों का प्रमुख बनाया गया तो उन्हें गणपति और गणेश कहने लगे। शिवपुराण के अनुसार एक बार माता पार्वती ने स्नान से पूर्व शरीर पर हल्दी का उबटन लगाया था। इसके बाद जब उन्होंने उबटन उतारा तो इससे एक पुतला बना दिया और उसमें प्राण डाल दिए। इस तरह भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई। कई पौराणिक कहानियों के अनुसार, जब भगवान शिव ने भगवान गणेश का मानव सिर काट दिया, तो वह उत्तराखंड में एक स्थान पर गिरा। वह गुफा आज पाताल भुवनेश्वर के नाम से जानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस गुफा की खोज आदि शंकराचार्य ने की थी, और इसलिए, इस गुफा में स्थित मूर्ति को आदि गणेश कहा जाता है।
**
घर में पधारो गजाननजी
मेरे घर में पधारो
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा 
मेरे घर में पधारो ।
*****
राम जी आना 
लक्ष्मण जी आना
संग में लाना सीता मैया 
मेरे घर में पधारो ॥
*****
ब्रम्हा जी आना 
विष्णु जी आना
भोले शंकर जी को ले आना 
मेरे घर में पधारो ॥
*****
लक्ष्मी जी आना 
गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना 
मेरे घर में पधारो ॥
*****
विघन को हरना 
मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना 
मेरे घर में पधारो ॥
*****
घर में पधारो गजाननजी 
मेरे घर में पधारो
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा 
मेरे घर में पधारो ।
*****

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भोजपुरी सोहर गीत : बोल और भावार्थ | ननद-भौजाई के रिश्ते, ससुराल के ताने और लोकसंस्कृति के रंग | Sohar Geet: Nanad-Bhaujai Bhojpuri Lokgeet ka Bhavarth aur Mahatva

भोजपुरी सोहर गीत : बोल और भावार्थ | ननद-भौजाई के रिश्ते, ससुराल के ताने और लोकसंस्कृति के रंग | Sohar Geet : Nanad-Bhaujai Bhojpuri Lokgeet ...